खैरथल अनाज मंडी में 7 जुलाई को हुए 2.50 लाख रुपए की लूट मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू (निवासी आगरा, यूपी) और प्रवाकर दास उर्फ प्रमोद (निवासी दिल्ली)
दिनदहाड़े की थी वारदात वारदात 7 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे हुई थी। व्यापारी का मुनीम दाताराम गुर्जर बैंक से 2.50 लाख रुपए निकालकर लौट रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उससे रुपए लूट लिए और फरार हो गए थे।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में बनी विशेष टीमों ने साईबर साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिल्ली और नोएडा में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम का नेतृत्व साइबर सैल प्रभारी दिनेश कुमार और थाना प्रभारी राकेश कुमार ने किया।
पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मामले गिरफ्तार दीपक के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कुल 29 मुकदमे दर्ज हैं। वह आगरा के जगदीशपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहीं, प्रमोद भी दिल्ली में नकबजनी और चोरी के मामलों में पहले गिरफ्तार हो चुका है।
बरामद हुए हथियार और नकदी पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त KTM ड्यूक बाइक, एक अवैध देशी कट्टा, 60,000 रुपए नकद और एक मोबाइल बरामद किया है। दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पहले ही दो आरोपी हो चुके गिरफ्तार इससे पहले पुलिस ने गोविंद शर्मा उर्फ विक्की (खैरथल) और महादेव उर्फ चिन्टू (दिल्ली) को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया था। विक्की खैरथल थाने का भी हिस्ट्रीशीटर है।


Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments