![]()
राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। स्कूल के 6 कमरों में से 4 कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं।
बूंदी के केशोरायपाटन क्षेत्र के आजन्दां गांव में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। स्कूल के 6 कमरों में से 4 कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इस खतरनाक स्थिति में 113 बच्चे यहां पढ़ने को मजबूर हैं।
स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई होती है। भवन की मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है। छत और दीवारों से प्लास्टर झड़ चुका है। कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दरारें भी आ गई हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल परमानंद मीणा ने बताया कि उन्होंने शिक्षा विभाग को इस स्थिति की जानकारी कई बार दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन की दीवारों में गहरी दरारें आ चुकी हैं। पट्टियां सिर्फ लोहे के लेंटर पर टिकी हुई हैं। इससे भवन के किसी भी समय गिरने का खतरा है।
इस समस्या को लेकर स्थानीय भाजपा इकाई अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी सहित शांतिलाल मीणा, ओम प्रकाश गुर्जर, मुरारी गुर्जर, भेरू सिंह सोलंकी, नारायण मीणा, विजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश बैरागी और राजकुमार मीणा ने जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments