बनवारी लाल मीणा को सवाई माधोपुर नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है
सवाई माधोपुर नगर परिषद को नया आयुक्त मिला है। यहां बनवारी लाल मीणा को सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसे लेकर स्थानीय निकाय निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने आदेश जारी किए हैं।
चाकसू ईओ को सौंपा नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार
आदेश में स्थानीय निकाय निदेशक ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए कार्यवाहक नगर परिषद आयुक्त नरसी मीणा को उनके पद से हटाया गया है। आदेश में उनकी जगह बनवारी लाल मीणा को सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त पद लगाया गया है। उन्हें सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

स्थानीय निकाय निदेशक की ओर से जारी किए गए आदेश।
वर्तमान में बनवारी लाल मीणा नगर पालिका चाकसू के अधीशाषी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर नगर परिषद में आयुक्त का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। फिलहाल सवाई माधोपुर नगर परिषद उधार के आयुक्त भरोसे ही चल रही है। यहां लंबे से किसी स्थाई आयुक्त की नियुक्ति नहीं हुई। सवाई माधोपुर के लोगों को यहां स्थाई आयुक्त का इंतजार है। जिससे लोगों के काम सुचारू रूप से हो सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments