![]()
स्मार्ट मीटर योजना का डूंगरपुर जिले में भी विरोध शुरू हो गया है।
अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से स्मार्ट मीटर योजना का डूंगरपुर जिले में भी विरोध शुरू हो गया है। शहर की शास्त्री कॉलोनी में जब ठेका कम्पनी की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया है। जब ठेका कंपनी की टीम के समझाने के बा
केंद्र सरकार की पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत डूंगरपुर जिले में बिजली निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। बुधवार को मीटर लगाने वाली ठेका कंपनी की टीम शहर की शास्त्री कॉलोनी में नए मीटर लगाने के लिए पहुंच गई। इस दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने टीम का भारी विरोध किया। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाने से इनकार कर दिया।
लोगों ने कहा कि जब सरकार ने ही साफ कह दिया कि उपभोक्ता की मर्जी के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। फिर उसके बाद ठेका कंपनी जबरदस्ती स्मार्ट मीटर क्यों लगा रही है। लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर सबसे पहले नेता, विधायक, सांसद, मंत्री और सरकारी विभागों के कार्यालयों में लगे। उसके बाद आम उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जाएं। ठेका कंपनी के टीम ने उपभोक्ताओं को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन लोगों ने मीटर लगवाने से इनकार कर दिया। विरोध के चलते टीम को बिना मीटर लगाए ही लौटना पड़ा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments