![]()
श्रीयादे माटी कला बोर्ड राजस्थान की ओर से कोटपूतली में एक दिवसीय जागरूकता एवं लॉटरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर राजमार्ग स्थित मोरीजावाला धर्मशाला में होगा।
शिविर में कोटपूतली, बहरोड़, बानसूर और विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के माटी कला से जुड़े दस्तकार शामिल होंगे। श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री प्रहलाद राय टांक मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटपूतली से विधायक हंसराज पटेल, विराटनगर से विधायक कुलदीप धनकड़, बहरोड़ से विधायक जसवंत सिंह यादव और बानसूर से विधायक देवीसिंह शेखावत मौजूद रहेंगे।
सेवानिवृत्त एसडीएम बनवारी लाल बासनीवाल और परगना एवं समिति अध्यक्ष बस्तीराम प्रजापत मोरदा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बोर्ड के सीईओ राहुल राज भी शिविर में भाग लेंगे। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश प्रजापति ने दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments