रेणु सिंघी ने हालही में मलेशिया ऑडेक्स और सिंगापुर ऑडेक्स रैंडोन्यूर्स , दोनों में 600 किलोमीटर से अधिक की कठिन साइकिलिंग राइड सफलतापूर्वक पूरी की।
जयपुर की 59 वर्षीय साइकिलिस्ट रेणु सिंघी ने 600 किलोमीटर से अधिक की कठिन साइकिलिंग राइड सफलतापूर्वक पूरी की है। उन्होंने मलेशिया ऑडेक्स और सिंगापुर ऑडेक्स रैंडोन्यूर्स में ये सफलता हासिल की। खास बात यह रही कि इन दोनों अंतरराष्ट्रीय राइड्स में हिस्सा
मलेशिया ऑडेक्स में विभिन्न देशों के 130 साइक्लिस्ट और सिंगापुर ऑडेक्स में 15 साइक्लिस्ट ने भाग लिया। भारत से रेणु सिंघी के साथ पटियाला के कंवरगिल भी इस चैलेंज में शामिल हुए। दोनों ने निर्धारित समय में यह राइड पूरी कर देश का नाम रोशन किया।

भारत से रेणु सिंघी के साथ पटियाला के कंवरगिल भी इस चैलेंज में शामिल हुए और दोनों ने निर्धारित समय में यह राइड पूरी कर देश का नाम रोशन किया।
मलेशिया और सिंगापुर में राइड का सफर
- मलेशिया ऑडेक्स पीक चैलेंज (305 किमी): इस्कंदर से शुरू होकर इपोह, ताइपिंग-जेट्टी होते हुए वापस इस्कंदर में समाप्त। निर्धारित समय 20 घंटे था, लेकिन रेणु ने इसे सिर्फ साढ़े 11 घंटे में पूरा किया।
- सिंगापुर ऑडेक्स रैंडोन्यूर्स (300 किमी): जोहार से शुरू होकर पहाट व कुकुप होते हुए वापस जोहार में फिनिश।
राइड के दौरान सबसे बड़ी चुनौती वेज फूड की कमी रही, जिसके कारण रेणु ने सिर्फ पानी, कोल्ड ड्रिंक और चुनिंदा फूड आइटम्स के सहारे साइकिलिंग पूरी की। रेणु सिंघी ने अपनी सफलता का श्रेय जोधपुर के साइक्लिस्ट भूपेंद्र जैन, भूपेंद्र गहलोत और सुभाष विश्नोई को दिया, जिन्होंने उन्हें मोटिवेट किया और इन चुनौतीपूर्ण राइड्स के लिए तैयार किया।

राइड के दौरान सबसे बड़ी चुनौती वेज फूड की कमी रही, जिसके कारण रेणु ने सिर्फ पानी, कोल्ड ड्रिंक और चुनिंदा फूड आइटम्स के सहारे साइकिलिंग पूरी की।
साइकिलिंग की दुनिया में अनोखी पहचान
रेणु सिंघी ‘लंदन-एडिनबर्ग-लंदन 2022’ एवं अल्ट्रा साइकिलिंग चैलेंज ‘नॉर्थ केप-4200’ पूर्ण करने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं और 14 बार एसआर का स्टेटस हासिल कर चुकी हैं। वे अगस्त-19 में फ्रांस में आयोजित ‘पेरिस-बे-पेरिस’ में 92 घंटे में 1220 किलोमीटर साइकिलिंग कर चुकी हैं। उन्होंने अक्टूबर-21 में श्रीनगर से खारदुंग-ला होते हुए तुरतुक तक करीब 620 किलोमीटर की टास्क भी पूरी की है।
वे दिल्ली से मुंबई तक केवल पांच दिन में 1500 किलोमीटर साइकिलिंग भी कर चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि साइकिलिंग के प्रति इस खास जुनून की वजह से रेणु सिंघी लोगों के लिए आज मिसाल बन चुकी हैं और साइकिलिंग ग्रुप में उन्हें आयरन लेडी के रूप में जाना जाता है। वे सितंबर माह की शुरुआत में होने वाले 700 किलोमीटर के ‘हेरिटेज ऑन टू व्हील्स’ चैलेंज में भी पार्टिसिपेट कर रही हैं, जो जयपुर से शुरू होकर कुंभलगढ़, माउंट आबू व उदयपुर पहुंचकर समाप्त होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments