उदयपुर के रामगिरी स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव विशेष जलमग्न श्रृंगार किया गया।
सावन में उदयपुर शहर के रामगिरी स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। यहां भगवान शिव सहित पूरे शिव परिवार का विशेष जलमग्न श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
मंदिर प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया गया था, वहीं शिवलिंग सहित माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और नंदी का भी विशेष श्रृंगार किया गया। जल, पुष्प, बिल्वपत्र और विविध आभूषणों से की गई अलौकिक सजावट ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आरती के दौरान मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोषों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।
पंडित गौरव श्रीमाली ने जलमग्न भगवान शंकर की भव्य आरती की। शंखनाद के साथ हुई आरती मे भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
यहां पूरे सावन माह में प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पुण्य अवसर का लाभ ले सकें।

रामगिरी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव सहित पूरे शिव परिवार का विशेष जलमग्न श्रृंगार किया
भिंडेश्वर महादेव मंदिर में महाकाल श्रृंगार धराया भींडर नगर के प्रसिद्ध भिंडेश्वर महादेव मंदिर में महाकाल भक्त मण्डल की और से महाकाल श्रृंगार धराया गया। इनके दर्शन के लिए आस पास के हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ा। इसी के साथ बीती रात्रि 9 बजे भिंडेश्वर महादेव की महाकाल रूपी भस्मी आरती हुई जिसमें विशेष ढोल नगाड़ों के साथ तथा महाप्रसाद वितरण हुआ।

भींडर के भिंडेश्वर महादेव मंदिर में महाकाल श्रृंगार धराया
सदस्यों ने बताया कि यह प्रोग्राम उज्जैन महाकाल के तर्ज पर किया जाता है। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से विशेष सजावट की गई
भींडर से इनपुट : जयदीप चौबीसा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments