![]()
कापरेन में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना कैमरे में कैद हो गई।
बूंदी में गुरुवार को लंबे इंतजार के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। दोपहर बाद लाखेरी, कापरेन और इंदरगढ़ में रिम-झिम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
बादलों की गर्जन के साथ शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। जिले के केशोरायपाटन में भी रिम-झिम बारिश दर्ज की गई। कापरेन में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई।
वेयरहाउस के सामने स्थित बिजली के पोल पर आकाशीय बिजली गिरी। इस घटना से क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। बिजली गिरने की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के समय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments