☜ Click Here to Star Rating


प्रतापगढ़ में पुराने विवाद में कुछ लोगों ने दो घरों में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। साथ ही मिर्च पाउडर भी फेंका। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके साथ ही पु

.

दो पक्षों में विवाद के बाद दो घरों में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। जिसकी सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी।

दो पक्षों में विवाद के बाद दो घरों में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। जिसकी सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी।

एसपी बी आदित्य ने बताया-पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी दिवाला गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया है। इस दौरान एक पक्ष ने दो घरों में आग लगा दी। सूचना पर कंट्रोल रूम से 6 पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर लाठियों, पत्थरों से हमला कर दिया, साथ ही उनपर मिर्च भी फेंका। हमले में दो पुलिसकर्मी हरीश और बहादुर घायल हो गए। घटना में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल पुलिसकर्मियों को पहले अरनोद अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एसपी ने बताया-गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 4-5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

घटना में घायल दो पुलिसकर्मियों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

घटना में घायल दो पुलिसकर्मियों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading