![]()
श्रीगंगानगर एडीएम ने जनसुनवाई में समस्याओं के समाधन के दिए निर्देश।
श्रीगंगानगर में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुभाष कुमार ने जनता की शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कुल 171 मामले सामने आए। लालगढ़ जाटान के वार्ड नंबर 1 में पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए पीएचईडी अधिकारी को निर्देश दिए गए। वृद्धा सुंदर देवी के भरण-पोषण मामले में एडीएम अनूपगढ़ को जांच के आदेश दिए गए।
7 एफ में अतिक्रमण हटाने का काम जिला परिषद एसीईओ को सौंपा गया। लाधुवाली पीएचसी में चिकित्सक की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 3 वाई में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पट्टा बनवाने के निर्देश जिला परिषद को दिए गए।
राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पहली किश्त के मामलों पर भी चर्चा हुई। करड़ावाली में पानी की बारी से जुड़े मामले में एसई आईजीएनपी विजयनगर को निर्देश दिए गए। साधुवाली में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में एडीएम सतर्कता रीना, जिला परिषद सीईओ गिरधर, एएसपी रामेश्वर लाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उपखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments