![]()
श्री क्षत्रिय युवक संघ के तृतीय संघ प्रमुख नारायण सिंह रेडा की 85वीं जयंती के अवसर पर बाड़मेर में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण व ध्वज वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक दीपसिंह रणधा ने श्रद्धांजलि अर्प
सुरेन्द्र सिंह तेजमालता ने रेडा का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। संघ संस्थापक तनसिंह की ओर से रचित सहगायन चाहे एक ही जले पूरे स्नेह से जले को समवेत स्वर में गाया गया।
इसी प्रकार श्री क्षत्रिय युवक संघ शिव प्रांत की मातेश्वरी शाखा भिंयाड़ में भी नारायण सिंह रेडा की मनाई गई। प्रांत प्रमुख राजेन्द्र सिंह भिंयाड़ द्वितीय ने रेडा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि तनसिंह ने श्री क्षत्रिय युवक संघ को मानव जीवन को लक्ष्य की ओर ले जाने वाला राजमार्ग बताया। नारायण सिंह ने अपने जीवन के माध्यम से यह सिद्ध किया कि यह मार्ग योग और साधना का पथ है। उन्होंने संघ कार्य को संपूर्ण योग मार्ग के रूप में अपनाया और अपने जीवन में योगयुक्त स्थितियों को उजागर कर साथियों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत किया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments