☜ Click Here to Star Rating


बेटी की ‘गोद भरने’ के लिए एक मां ने डेढ़ साल के बच्चे को ही चुरा लिया। पुलिस से बचने के लिए उसने 3 ट्रेनें बदलीं मगर अंत में 10 घंटे बाद नावां से पकड़ी गई। जयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर 2 बच्चों के साथ सो रही पूजा के डेढ़ साल के बेटे लकी को नीम

.

इस दौरान उसने देखा कि एक महिला दो बच्चों के साथ रोजाना अकेली सोती है। रेखा ने पूरी रेकी की और 29 जुलाई को तड़के वारदात को अंजाम दिया। पूजा के दो बच्चे होने के बाद मध्य प्रदेश के गुना में पति ने उसे छोड़ दिया था। इसलिए वह दोनों बच्चों के साथ स्टेशन पर रह रही थी और जयपुर में काम की तलाश कर रही थी। डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि बच्चा चुराने की सूचना पर एसीपी धर्मवीर सिंह व एसएचओ लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में 100 जवानों की एक दर्जन से ज्यादा टीमें बनाई। इसमें जीआरपी का भी सहयोग लिया गया।

100 जवानों ने 4 स्टेशनों के 300 कैमरे खंगाले, 10 घंटे में नावां से पकड़ा

मां के साथ सो रहे बच्चे को रेखा ने उठाया

29 जुलाई, सुबह 5:34 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर 2 बच्चों के साथ सो रही पूजा के डेढ़ साल के बेटे लकी को रेखा चुराकर ले गई। स्टेशन के सीसीटीवी से पुलिस ने रेखा की फोटो निकाली और ऑटो चालकों और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को दिखाकर पहचान करवाई। पता चला कि रेखा बच्चे को लेकर 6:46 बजे अजमेर की ट्रेन में बैठ गई। टीमें फुलेरा और अजमेर भेजी गई।

अजमेर और फुलेरा स्टेशन पर घूमती रही

रेखा लकी को लेकर 8:30 बजे अजमेर स्टेशन पर पहुंची। ढाई घंटे तक वहीं रुकी रही। फिर 11:15 बजे अजमेर से जयपुर की तरफ आने वाली ट्रेन में बैठी और करीब 12:30 बजे फुलेरा स्टेशन पर उतर गई। डेढ़ घंटे यहां बैठी रही। दोपहर में 2 बजे फुलेरा से जोधपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन में बैठी और करीब 2:30 बजे नावां उतर गई। पुलिस ने इन सभी जगहों के 300 सीसीटीवी खंगाले।

परिचितों के पास नावां के डेरों में पहुंची

कांस्टेबल इन्द्राजमल ने रेखा के बारे में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि वह अपने गांव नीम का थाना या परिचितों के पास नावां जा सकती है। इधर, रेखा का नावां की तरफ जाने का मूवमेंट मिला। इसलिए पुलिस टीमें नांवा पहुंची और स्टेशन के पास डेरों में सर्च शुरू की तो रेखा बच्चे के साथ मिल गई। पुलिस ने बच्चे को जयपुर लाकर मां के सुपुर्द कर दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading