![]()
अलवर में प्रेम विवाह को लेकर 2 गुटों में तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, युवक के पिता और युवती के दादा घायल हुए हैं।
.
दोनों पक्षों के लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर विवाद की जाँच शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वर्ग रोड स्थित लूटनगर में हुई। दोनों पक्षों का आरोप है कि पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने क्या कहा –
- 2021 में लड़की से प्रेम विवाह किया: तीजकी रोड निवासी मुकेश चावरिया ने बताया कि उनके बेटे मोहित चावरिया ने वर्ष 2021 में एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। तभी से लड़की के परिवार से रंजिश चल रही थी। बुधवार को जब वह सब्जी लेकर घर लौट रहा था, तभी प्रेमनाथ, दिनेश, राजेश समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अब वह जिला अस्पताल में भर्ती है।
- 20-25 लोग जबरदस्ती घर में घुसे: उधर दूसरे पक्ष की युवती प्रियंका नंदा ने आरोप लगाया कि मुकेश चावरिया अपने परिवार के करीब 20-25 लोगों के साथ जबरन उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज व पथराव शुरू कर दिया। हमले में उसके दादा प्रेमनाथ नंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दादी को भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन पुलिसकर्मी बस देखते रहे। झगड़ा करने वालों को नहीं रोका गया। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments