![]()
लाख देशी-विदेशी पर्यटक गत जून में घूमने आए थे।
ट्रैवल पोर्टल मेक माई ट्रिप ने अगस्त माह में घूमने के लिए देश के बेस्ट 28 शहरों की सूची जारी की है। इसमें उदयपुर को 7वां स्थान मिला है। उदयपुर सहित राजस्थान से 4 शहर इस सूची में शामिल हुए हैं — जोधपुर 8वें, माउंट आबू 26वें और जयपुर 27वें स्थान पर हैं
करीब तीन साल पहले पर्यटन विभाग ने उदयपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों को मानसून डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने के लिए मार्केटिंग शुरू की थी। अब उदयपुर और राजस्थान के अन्य पर्यटन स्थल मानसून में घूमने के लिए भी डेस्टिनेशन के रूप में उभरे हैं। इससे पहले राजस्थान को मुख्य रूप से विंटर डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता था।
उदयपुर की तारीफ में लिखा गया — विरासत और संस्कृति लुभाती है
पोर्टल ने उदयपुर के बारे में लिखा है कि अरावली पहाड़ियों की खूबसूरत पृष्ठभूमि और पिछोला झील के किनारे बसा यह शहर अपनी प्राचीन विरासत और संस्कृति से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां के आलीशान महल, मंदिर और जगमगाती झीलें यात्रा को कई गुना सुंदर बना देती हैं।मानसून सीजन के दौरान अगस्त माह में उदयपुर की अधिकतर झीलें और जलस्त्रोत लबालब हो जाते हैं, जिससे शहर की सुंदरता और भी निखर जाती है।
टॉप 28 शहरों की सूची
1. पांडिचेरी 2. गोवा 3. महाबलीपुरम, तमिलनाडु 4. अलेप्पी, केरल 5. वर्कला, केरल 6. कर्जत, महाराष्ट्र 7. उदयपुर, राजस्थान 8. जोधपुर, राजस्थान 9. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र 10. केदारनाथ, उत्तराखंड 11. पहलगाम, जम्मू-कश्मीर 12. गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर 13. लोनावला, महाराष्ट्र 14. कूर्ग, कर्नाटक 15. ऊटी, तमिलनाडु 16. कोडैकनाल, तमिलनाडु17. मुन्नार, केरल 18. पंचगनी, महाराष्ट्र 19. माथेरान, महाराष्ट्र 20. नैनीताल, उत्तराखंड 21. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल 22. चेरापूंजी, मेघालय 23. शिलॉंग, मेघालय 24. गंगटोक, सिक्किम 25. शिमला, हिमाचल प्रदेश 26. माउंट आबू, राजस्थान 27. जयपुर, राजस्थान 28. वाराणसी, उत्तर प्रदेश
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments