☜ Click Here to Star Rating



अक्टूबर में दिवाली और नवंबर की शुरुआत में छठ पूजा है। रेलवे का ध्यान नियमित ट्रेनों में कोच बढ़ोतरी और स्पेशल ट्रेनों को एक्सटेंशन देने पर रहेगा। रेलवे ने करीब छह महीने से चल रही वलसाड-खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड वीकली स्पेशल सहित 7 स्पेशल ट्रेनों की संचा

.

वहीं अधिकांश में लंबी वेटिंग चल रही है। कानपुर, लखनऊ जाने वाली मरुधर में तो सीटिंग क्लास में वेटिंग टिकट भी नहीं दिए जा रहे हैं। यही हाल, भोपाल, नागपुर, उज्जैन, सूरत, मुंबई, हावड़ा, वाराणसी, अहमदाबाद ट्रेनों में भी हैं। स्लीपर और थर्ड एसी में 100 से अधिक वेटिंग है। लेकिन कॉमर्शियल विभाग का पैसेंजर मार्केटिंग यूपी बिहार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात के लिए 15 अक्टूबर तक 10 नई स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है।

​कन्फर्म टिकट के लिए स्पेशल ट्रेनों की रिमोट लोकेशन बनाई

वहीं रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों में रिमोट लोकेशन नहीं बनाई जा रही है। ताकि सभी स्टेशनों के यात्रियों को एक समान बर्थ अलॉट की जा सकें। यानी जयपुर से मुंबई या दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में जयपुर के बाद 150 से 250 किमी दूर स्टेशन पर रिमोट लोकेशन बनाई गई है। इससे अगर यात्री समय से जयपुर के अलावा बांदीकुई, अलवर, सवाईमाधोपुर या किसी भी स्टेशन से टिकट बुक करेगा, तो उसे कंफर्म टिकट मिलेगी।

11 हजार सीटें बढ़ने से यात्रियों के वेटिंग टिकट कंफर्म हो सकेंगे

रेलवे के चीफ पीआरओ शशि किरण ने बताया कि 56 जोड़ी ट्रेनों में एसी, नॉन एसी और जनरल श्रेणी के 154 कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की है। जिससे ट्रेनों में 11 हजार से भी अधिक सीट बढ़ गई हैं। इससे यात्रियों के वेटिंग टिकट कंफर्म हो सकेंगे। ये बढ़ोतरी नवंबर माह के शुरुआत तक प्रभावी रहेगी। अधिकांश ट्रेनों में कोच बढ़ोतरी आगे बढ़ाएंगे।

ट्रेन संख्या 12991/92, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी में 2 नॉन एसी चेयरकार, 1 जनरल कोच, 22977/78 जयपुर-जोधपुर-जयपुर में 1 फर्स्ट-कम-सेकंड एसी, 1 थर्ड एसी, 19611/14/13/12 अजमेर-अमृतसर-अजमेर 1 जनरल, 19701/02 जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर में 1 जनरल, 14801/02 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर में 2 स्लीपर, 3 जनरल, 14854/53/64/63/66/65 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में 1 स्लीपर, 22987/88 अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर में 2 जनरल कोच सहित 56 जोड़ी ट्रेनों में 154 कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading