![]()
जोधपुर में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लोन लेकर राशि हड़प लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लोन देने वाली कंपनी ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यूग्रो कैपिटल लिमिटेड की तरफ से मांगीलाल द्वारा सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि
रिपोर्ट के अनुसार मैसर्स ग्रीन एनर्जी ऑफ इंडिया के प्रोपराइटर मनोज सिंह राठौड़ पुत्र विद्याराम सिंह राठौड़ सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन का कार्य करता है। उसने कंपनी से संपर्क किया कि वह जयपुर के कालाडेरा रीको एरिया में 150 केवी का सोलर प्लांट लगवाना चाहता है और इसके लिए की लोन के लिए की आवश्यकता है।
63 लाख से ज्यादा की दी कोटेशन
आरोपी के साथ ही आंचल डिलाइट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड जयपुर के डायरेक्टर स्पर्श अग्रवाल, ऐरन इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर दिनेश कुमार अग्रवाल ने उनके साथ बतौर सहऋणी के रूप में आवेदन दिया। सोलर प्लांट के लिए 63 लाख 30 हजार रुपए कोटेशन दी गई और अपना प्रपोजल, जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि मेल की गई। इसके बाद कंपनी ने दिनांक 29 सितंबर 2024 को 44, 83300 रुपए का लोन स्वीकृत किया। शेष राशि आरोपी स्पर्श अग्रवाल और एक अन्य आरोपी शिल्पा अग्रवाल को मार्जिन मनी के रूप में दी जानी थी जिन्होंने अपनी सहमति कंपनी के प्रोजेक्ट पर दी। 30 सितंबर 2024 को उनके खाते में 311700 रुपए लोन डिस्बर्स कर दिया गया। बाकी राशि सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन होने पर देने से हुआ। मर्जी मनी के रूप में 18 लाख 99 हजार रुपए एक अन्य फर्म पाफेक्ट मिल्क फूड्स के अकाउंट के जरिए मनोज सिंह राठौड़ को प्रदान की।
प्लांट लगाया ही नहीं
इसके बाद आरोपियों ने कंपनी को लोन के ब्याज और किश्तें नहीं दी। सोलर प्लांट के इंस्टॉलेशन और वेरिफिकेशन की संबंध में कोई कदम नहीं उठाया तो कंपनी की तरफ से अधिकृत व्यक्ति प्लांट का वेरिफिकेशन करने गए तो पता चला आरोपी ने सोलर प्लांट लगाया ही नहीं और कंपनी की दोबारा दी गई राशि को हड़प लिया। इसके साथ ही आरोपियों ने जानबूझकर सोलर प्लांट की कोटेशन ज्यादा दिखाई। कंपनी की तरफ से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करके राशि हड़पने का मामला दर्ज कराया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments