![]()
पांडे शिवालय में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
सावन माह के अंतिम सोमवार को रतनगढ़ में 10 कावड़ियों का जत्था लोहागर्ल से डाक कांवड़ लेकर 24 घंटे में वापस पहुंचा। पांडे शिवालय में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। पार्षद धनपत शर्मा ने कांवड़ियों को चंदन का तिलक लगाकर शिवालय में प्रवेश करवाया।
मंदिर परिसर में उपस्थित मातृशक्ति और शिवभक्तों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। पार्षद पुजारी धनपत शर्मा ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाकर बाबा भोलेनाथ का कांवड़ जल से अभिषेक करवाया।
पार्षद धनपत शर्मा ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से पांडे शिवालय में बाबा भोलेनाथ का कांवड़ जल से अभिषेक हो रहा है। इस पवित्र सावन माह में हर सोमवार को अलग-अलग स्थानों से कांवड़िये जल लेकर आते हैं।
इस सावन माह में अब तक पांडे शिवालय में बाबा भोलेनाथ का 18 बार कांवड़ जल से अभिषेक हो चुका है। यहां प्रतिदिन भगवान शिव के प्रति भक्तों की आस्था बढ़ती जा रही है। शिवालय में भक्तों द्वारा सावन माह में रात 12 बजे भी महादेव की पूजा प्रतिदिन की जाती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments