☜ Click Here to Star Rating



खमनोर पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 

राजसमंद में लूट के मामले में आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत लेते खमनोर थाने के हेड कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 हजार रुपए की रिश्वत भी रकम बरामद की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) इंटेलिजेंस उदयपुर की पुलिस निरी

.

एसीबी उदयपुर की टीम ने पुलिस थाना खमनोर में थाना अधिकारी शैतान सिंह नाथावत के रीडर कृष्ण कुमार पुत्र सरदार राम निवासी सीकर को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हेड कॉन्स्टेबल ने यह राशि परिवादी से लूट के मामले में आरोपी नहीं बनाने एवं परिवादी की गाड़ी छोड़ने की एवज में मांगी थी।

पुख्ता सूचना होने पर आज ट्रेप की कार्रवाई की गई। प्रकरण में आरोपी परिवादी से 35 हजार रुपए की रिश्वत राशि पहले ले चुका था। प्रकरण में थानाधिकारी खमनोर शैतान सिंह की संदिग्ध भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस थाना खमनोर में कार्रवाई जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading