राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा अजमेर सहित प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6 से 8 अगस्त तक होंगी। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसके लिए बोर्ड कार्यालय में एक अगस्त से कंट्रोल रूम शुरू होगा जो परीक्षा सम
बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम संबंधित शाला प्रधान पूर्व प्रदत्त आईडी व पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड प्रवेश पत्रों की हार्ड कॉपी निकालकर उसमें प्रिंट सभी प्रविष्टियों की भली भांति जांचकर प्रमाणीकरण करने पश्चात ही संबंधित परीक्षार्थियों को वितरित किए जाएंगे।
नियमित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित शाला प्रधान तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र मुख्य परीक्षा के केन्द्राधीक्षक जहां परीक्षार्थी ने शुल्क जमा कराया है वहां से डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड कार्यालय में एक अगस्त से कंट्रोल रूम शुरू होगा जो परीक्षा समाप्ति 8 अगस्त तक जारी रहेगा।
अब भी करा सकते हैं परीक्षा शुल्क जमा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा के अनुसार जो परीक्षार्थी पूरक परीक्षा शुल्क जमा नहीं करा सके हैं एवं पूरक परीक्षा में प्रविष्ट होना चाहते हैं तो नियमित परीक्षार्थी 2100 रुपए (600+1500) एवं स्वयंपाठी 2150 रुपए (650+1500) का बैंक ड्राफ्ट विद्यालय अथवा पूरक परीक्षा के केन्द्र पर जमा करा कर परीक्षा में प्रविष्ट हो सकते हैं।
विद्यालय को ऐसे छात्रों से शुल्क का बैंक ड्राफ्ट प्राप्त कर प्रवेश पत्र जारी करना होगा एवं परीक्षा शुल्क का ड्राफ्ट संबंधित पूरक परीक्षा केन्द्र पर जमा कराना होगा।
संबंधित केन्द्राधीक्षक ऐसे छात्रों को नियमानुसार प्रवेशज्ञा प्रदान करेंगे एवं शुल्क का बैंक ड्राफ्ट सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान अजमेर के नाम बनवाकर बोर्ड कार्यालय को अविलम्ब प्रेषित करेंगे। बोर्ड कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments