☜ Click Here to Star Rating

राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं। मौसम केंद्र जयपुर ने बुधवार को भी 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

.

वहीं, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर को छोड़कर अन्य शेष जिलों में येलो अलर्ट है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच आज 14 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी है।

इधर मंगलवार देर रात से सवाई माधोपुर शहर में हो रही बरसात से बाढ़ के हालात हो गए है। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है।

कई सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज है कि गाड़ियां बहते हुए एक-दूसरे पर चढ़ गई हैं। बुधवार सुबह से रेस्क्यू टीमें लोगों को बचाने में जुटी हैं।

सवाई माधोपुर के पुराने शहर की बरकत कॉलोनी में पानी के तेज बहाव से गाड़ियां बहते हुए एक-दूसरे पर चढ़ गई हैं।

सवाई माधोपुर के पुराने शहर की बरकत कॉलोनी में पानी के तेज बहाव से गाड़ियां बहते हुए एक-दूसरे पर चढ़ गई हैं।

सवाई माधोपुर मंगलवार रात एक बजे से चार घंटे तक मूसलाधार बरसात हुई। इस दौरान शहरी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई जगहों चार-पांच फीट तक पानी भर गया है।

सवाई माधोपुर मंगलवार रात एक बजे से चार घंटे तक मूसलाधार बरसात हुई। इस दौरान शहरी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई जगहों चार-पांच फीट तक पानी भर गया है।

जयपुर में भी सुबह से रिमझिम बारिश

मौसम विभाग ने दो दिन तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसका असर बुधवार सुबह से सवाई माधोपुर, जयपुर सहित कई जिलों में दिख रहा है। सवाई माधोपुर में तेज बारिश से हालत बिगड़े हैं तो जयपुर में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है।

वहीं, बीते 24 घंटे में बारां, भरतपुर, अलवर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 1 से 3 इंच तक बरसात दर्ज हुई। भारी बारिश के कारण लगातार बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। नदी-नाले उफान पर बहने से कई छोटे गांवों और कस्बों का संपर्क टूट गया।

अगले 2 दिन होगी तेज बरसात

मौसम विशेषज्ञों के मुताबि​क बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम अब राजस्थान में कमजोर होकर लो-प्रेशर में तब्दील हो गया है। ये वर्तमान में राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भाग पर एक्टिव है।

मानसून की ट्रफ लाइन अभी श्रीगंगानगर, दिल्ली से होकर गुजर रही है। इस कारण राज्य में अगले 2 दिन तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

आफत की बारिश…

फुलेरा से कांग्रेस विधायक विद्याधर सिंह चौधरी विपक्ष के निशाने पर हैं। उन पर आरोप है कि वो पानी से घिरे लोगों की परेशानी देखने के लिए लोगों के कंधे पर चढ़ गए।

फुलेरा से कांग्रेस विधायक विद्याधर सिंह चौधरी विपक्ष के निशाने पर हैं। उन पर आरोप है कि वो पानी से घिरे लोगों की परेशानी देखने के लिए लोगों के कंधे पर चढ़ गए।

सवाई माधोपुर में मंगलवार को बारिश के दौरान पुराने शहर में ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली। लोग भजनों पर नाचते-गाते हुए घुटनों तक पानी में से गुजरे।

सवाई माधोपुर में मंगलवार को बारिश के दौरान पुराने शहर में ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली। लोग भजनों पर नाचते-गाते हुए घुटनों तक पानी में से गुजरे।

सवाई माधोपुर में मंगलवार को तेज बारिश के बाद पुराने शहर स्थित फल‌मंडी में सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा।

सवाई माधोपुर में मंगलवार को तेज बारिश के बाद पुराने शहर स्थित फल‌मंडी में सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा।

बूंदी के गांव गांवड़ी में मंगलवार को एक मकान ढह गया। मलबे में बोलेरो और बाइक दब गई।

बूंदी के गांव गांवड़ी में मंगलवार को एक मकान ढह गया। मलबे में बोलेरो और बाइक दब गई।

बालोतरा जिले की चौथी फाटक के पास मंगलवार को बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूणी नदी में बह गई। ड्राइवर ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।

बालोतरा जिले की चौथी फाटक के पास मंगलवार को बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लूणी नदी में बह गई। ड्राइवर ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।

बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पिछले 24 घंटों में हुई अच्छी बारिश के कारण बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है।

बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पिछले 24 घंटों में हुई अच्छी बारिश के कारण बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading