☜ Click Here to Star Rating


शव को बाहर निकालने के बाद एसडीआरएफ की टीम व मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण

आहोर थाना क्षेत्र गुड़ाबालोतान स्थित जवाई नदीं में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। नदी के पानी में मछली की अफवाह सुन पकड़ने के लिए दोस्तों के साथ पहुंचा था। पानी में स्थित गहरे गड्ड़े में फस गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

.

मृतक के बड़े भाई प्रवीण ने बताया कि रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि को जवाई नदी में पानी की आवक हुई। हालांकि मंगलवार की दोपहर तक पानी वैग कम हो गया। मंगलवार को किसी ने अफवाह फैलाई कि पानी में मछलिया है। इस पर दयालपुरा निवासी नरेश कुमार(18) पुत्र वेनाराम मेघवाल अपने बड़े भाई प्रवीण कुमार समेत कुछ दोस्तों के साथ नहाने व मछली पकड़ने पहुंच गए।

पानी से डूबे युवक के शव को बाहर निकालते हुए एसडीआरएफ की टीम

पानी से डूबे युवक के शव को बाहर निकालते हुए एसडीआरएफ की टीम

पहले सभी लड़के कम गहराई वाले गड्ढे में नहा रहे थे। नरेश ने कहा कि दूसरे गड्डे में पानी अच्छा है, वहां चलते हैं। उस गड्ढे के किनारे दो-तीन फीट पानी था। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ा, उसका पैर फिसला और वह 8 से 10 फीट गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। नरेश गहरे पानी में फंस गया। चिकनी मिट्टी में धंसने से वह बाहर नहीं निकल पाया। प्रशासन के साथ सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने 15-20 मिनट के सर्च के बाद युवक का शव निकाला और आहोर सीएचसी में रखवाया। आज युवक का पोस्टमार्टम होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading