पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उद्गम 2025’ के तहत बुधवार को राजस्थान के शिव विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक रविन्द्र सिंह भाटी रूबरू हुए।
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उद्गम 2025’ के तहत बुधवार को राजस्थान के शिव विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक रविन्द्र सिंह भाटी और लल्लनटॉप के संपादक जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। इन दोनों ने अपने खास अंदाज में स्वयं क

स्टूडेंट्स को वरिष्ठ सैन्यकर्मी मेजर जनरल अनुज माथुर के साथ इंटरेक्शन करने का भी मौका मिला।
जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके रविन्द्र सिंह भाटी ने जीवन में ऐसे अच्छे दोस्तों की महत्ता बताई, जिनसे आप सब कुछ साझा कर सकें और वे आपको मजबूत बनाएं। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि अपनी कॉलेज लाइफ में जो दोस्त बनेंगे, वे जिंदगी भर के दोस्त होंगे। उन्होंने राजनीतिक जीवन से संबंधित कोई उनका कोई बैकग्राउंड नहीं होने को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि समय सबका बदलता है, इसलिए समस्याओं से घबराएं नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें।

जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके रविन्द्र सिंह भाटी ने जीवन में ऐसे अच्छे दोस्तों की महत्ता बताई, जिनसे आप सब कुछ साझा कर सकें।
आप दिन-रात मेहनत करते हुए समय का सदुपयोग करें। उन्होंने युवाओं को कहा कि यह धारणा बना दी गई है कि राजनीति दलदल है, जबकि ऐसा नहीं है। यदि आप देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो राजनीति में जरूर जाएं, यदि आप में यह हिम्मत नहीं है तो आपको बदलाव की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए। ओरिएंटेशन प्रोग्राम के अंतिम दिन गुरुवार को एनएलपी ट्रेनर व हिप्नोथेरेपिस्ट रवि बोदानी स्टूडेंट्स को हिप्नोथेरेपी के टिप्स देंगे। वहीं स्टेंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता अपने जोक्स से फ्रेशर्स का मनोरंजन करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments