बूंदी पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल के जहर खाने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी।
बूंदी पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल शिवराम मीणा ने बुधवार अपने सरकारी क्वार्टर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसी समय इलाज शुरू किया। इलाज के बाद सिपाही की हालत में सुधार आया। कोतवाली थाना प्रभारी भंवर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पर्चा बयान लिया। फिलहाल कॉन्स्टेबल की स्थिति खतरे से बाहर है।

फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कॉन्स्टेबल शिवराम की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेंद्र कुमार मीणा, एएसपी उमा शर्मा, डीएसपी अरुण मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी भंवर सिंह अस्पताल पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कॉन्स्टेबल डिप्रेशन से जूझ रहा था। पुलिस के अनुसार वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।
कॉन्स्टेबल शिवराम पहले देई थाने में तैनात था और उसके अनुरोध पर ही उसे पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया था। घटना के बाद से पूरे पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments