झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती 12 बच्चों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।
झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में स्कूल हादसे के बाद जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर मेडिकल टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती 12 बच्चों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय पोरवाल और एसआरजी अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम का गठन किया गया। टीम में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सामरिया, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राशिद गौरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति त्रिवेदी और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित गौत्तम शामिल थे।

कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर मेडिकल टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
टीम ने बच्चों की मानसिक काउंसलिंग और फिजियोथेरेपी करवाई। काउंसलिंग में सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। प्लास्टर वाले बच्चों को आने वाले दिनों में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में लाकर प्लास्टर हटा दिया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि चिकित्सा विभाग पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments