☜ Click Here to Star Rating



नगर निगम हेरिटेज में अधिकारियों की बैठक लेते रवि जैन।

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में सरकारी जमीन पर पट्टे जारी करने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने नगर निगम मुख्यालय पहुंच अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने पट्टा वितरण में हो रही देरी और अनियमिताओं क

.

मंगलवार को नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय के बैठक कक्ष में जैन ने हेरिटेज निगम में पेंडिंग चल रही पट्टों की फाइलों में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि अब एक भी पट्टा ऑफलाइन जारी नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी जोन उपायुक्त और लैंड शाखा उपायुक्त की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि जोन स्तर पर पट्टा संबंधी जितनी भी ऑफलाइन फाइलें है। उन्हें जल्द से जल्द ऑनलाइन किया जाएं। इसके साथ ही आवेदक से भी संपर्क पर ऑनलाइन हो दस्तावेज जमा करने के लिए कहा जाएं। बैठक में जैन ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब से सरकारी जमीन या भूमि पर पट्टा संबंधी कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जैन ने संपर्क पोर्टल और अन्य ऑनलाइन पोर्टल पर पेंडिंग चल रही फाइल्स को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुआ जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था हमारी प्राथमिकता में होनी चाहिए। जिस तरह हम स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान गंदगी हटाने और सफाई में विशेष फोकस रखते है। ऐसा ही जज्बा सालभर होना चाहिए। इसके लिए युद्ध स्तर पर लगातार सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए।

जैन ने सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि सड़क पर बन रहे कचरा डिपो की लगातार निगरानी होनी चाहिए। जिससे कि कचरे का ढेर न बन पाएं। इसके साथ ही कचरा फेंकने वाले को ट्रेस कर उसका चालान किया जाएं। वहीं दुकानों के बाहर डस्टबिन नहीं होने पर भी भारी चालान किया जाएं। अगर फिर भी शिकायत आती है, तो सीज की कार्रवाई भी करें। उन्होंने हूपर की नियमित मॉनिटरिंग, ट्रैकिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान जैन ने सड़क पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं के नियंत्रण को लेकर ठोस प्लानिंग बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परकोटे में ये समस्या बहुत ज्यादा है। बेसहारा गाय सड़क पार विचरण करती रहती है। अवैध डेयरियों की शिकायतें बढ़ती जा रही है। निगम की पशु प्रबंधन शाखा इसे गंभीरता से लें और सख्त एक्शन लें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading