☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर एक मां ने मंगलवार सुबह सुसाइड कर लिया। ट्रेन के आगे छलांग लगाने से चपेट में आए मां-बेटे के शव उछलकर पटरियों से दूर जाकर गिरे। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी म

.

एसएचओ मुनेन्द्र सिंह ने बताया- सीतापुरा के सुन्दर विहार निवासी प्रिया सिंह (27) ने डेढ़ साल के बेटे आर्विक के साथ सुसाइड किया है। मई-2020 में उसकी शादी विश्वकर्मा रोड नंबर-17 के रहने वाले विकास के साथ हुई थी। ऑटो रिक्शा चलाने वाला विकास अपने माता-पिता के साथ वहां रहता है। आरोप है कि जुआ खेलने की लत के चलते पति विकास पर 18-19 लाख रुपए का कर्जा हो गया था। कर्जदारों के आने पर उसको ही सामना करना पड़ता था। पति के कर्ज से परेशान होकर 24 जुलाई को प्रिया अपने बेटे के साथ पीहर सीतापुरा आ गई थी।

पति से हुआ झगड़ा, सोते छोड़कर गई पति को छोड़कर पीहर आने पर वह उसको बार-बार वापस आने की कहता था। कर्जा चुकाने या कर्जदारों का जबाव नहीं देने पर प्रिया दोबारा विकास के पास जाने की कहती थी। 11 अगस्त को दिन में पति विकास उसे घर ले जाने के लिए प्रिया के पास आया था। कर्जदारों से छुटकारा मिलने के बाद ही साथ चलने की कहा। इस बात पर दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद विकास ने धमकी दी कि रिश्तेदारों में वह प्रिया को छोड़ने की बात फैला देगा। झगड़ा कर विकास वहां से चला गया। मंगलवार तड़के बिना बताए मां-भाई को घर पर छोड़कर प्रिया अपने बेटे को गोद में लेकर निकल गई। सुबह करीब 5 बजे परिवार के जागने पर दोनों घर पर नहीं मिले।

ढूंढने पर मिली लाश सुबह करीब 4:30 बजे प्रिया ने डेढ़ साल के मासूम आर्विक को गोद में लेकर सीतापुरा स्थित गोवर्धन नगर फाटक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन से टकराने से दोनों के शव क्षत-विक्षत होकर उछलकर पटरियों से दूर जाकर गिरे। मालपुरा गेट थाना पुलिस लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की पहचान नहीं होने पर शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। वहीं, दूसरी ओर प्रिया और मासूम को ढूंढने में उसका परिवार लगा रहा। थक हारकर देर शाम मालपुरा गेट थाने में कम्पलेंड करवाने पहुंचने पर पुलिस ने फोटोज दिखाई। परिजनों के पहचान में प्रिया और उसके बेटे होना बताया। मृतक की मां रेणू की ओर से FIR दर्ज करवाई गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading