जिला परिषद सीओ मृदुल सिंह ने किया रावण दहन।
भरतपुर श्री जसवंत मेला प्रदर्शनी में 52 फीट के रावण, 45 फीट के कुंभकरण, 45 फीट के मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। जिला परिषद के सीओ मृदुल सिंह ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले को आग लगाई। वहीं डीग जिले के सीकरी में रावण दहन के दौरान एक बंब पब्लि

घायलों को तुरंत सीकरी के अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
डीग जिले के सीकरी में पब्लिक में फटा बम
डीग जिले के सीकरी में कृष्ण क्लब द्बारा बंद बॉस रोड़ स्थित मैदान में रावण दहन किया गया। जहां करीब 10 हजार लोग रावण दहन देखने के लिए पहुंचे। रावण दहन से पहले रंग बिरंगी आतिशबाजी की गई। इस दौरान के पटाखा पब्लिक में आकर फट गया। जिससे 6 लोग मामूली रूप से झुलस गए। त्रिलोक सैनी, फारुख खान, अंसार खान, सुगड सिंह, सुपन लाल, सलीम प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। ग़नीमंत यह रही की मौके पर भगदड़ नहीं मची।
तीनों के पुतले में 1 लाख की आतिशबाजी लगाई
आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले साबू फारुखी और उनकी टीम ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को तैयार किया था। साबू फारुखी की चार पीढ़ी भरतपुर में तीनों के पुतले बनाते आ रहीं हैं। इस बार तीनों के पुतलों में करीब 1 लाख रुपए की आतिशबाजी लगाई गई थी। पहली बार रावण दहन से पहले भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

दहन के कुछ देर बाद पुतला जलकर गिरा।
आग लगते ही रावण की आंखे घूमेंगी
साबू फारुखी ने बताया कि हर साल यह कोशिश रहती है कि रावण दहन आकर्षित बनाया जाए। रावण के पुतले में आतिशबाजी इस तरह से लगाई थी कि आग लगाते ही रावण की आंखें घूमने लगी। पुतले से आसमान में रंग बिरंगी आतिशबाजी निकली। यह देखने में काफी आकर्षित रहा।

शोभा यात्रा से निकलकर भगवान, सीता, हनुमान भगवान पहुंचे रावण दहन करने।
पहली बार निकाली जाएगी राम शोभायात्रा
वहीं मेला अधिकारी रामकिशन महावर ने बताया कि रावण दहन से पहले दोपहर 3 बजे भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। शहर मुख्य बाजारों से यह शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता और भगवान हनुमान का स्वरूप रखे कलाकार मौजूद रहे। रावण दहन के दौरान भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी भीड़ पर नजर रखी गई।

हजारों लोग पहुंचे रावण दहन देखने।

प्रशासन के अधिकारी रहे मौके पर मौजूद।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments