☜ Click Here to Star Rating


रावण का चबूतरा मैदान में रावण और उसके परिजनों के पुतलों का दहन किया गया।

जोधपुर के रावण के चबुतरा मैदान में नगर निगम की ओर से विजयादशमी के मौके पर मुख्य रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। पटाखों के शोर के बीच रावण और उनके परिजनों के पुतले धू धूकर जले तो उपस्थित शहरवासियों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। यहां करीब 70 फीट का रावण

.

इस दौरान पूर्व सांसद गजसिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी शामिल हुए। जोधपुर में शाम 6 बजकर 17 मिनट पर शुरू हुआ।

सबसे पहले तीर रावण की नाभी में लगाने के लिए चलाए गया। हालांकि तीर नाभी तक नहीं पहुंचा लेकिन रावण और उनके परिजनों के पुतले धू धूंकर जलने लगे। करीब 7 मिनट तक जलने के बाद रावण का पुतला जमी पर आ गिरा। इसके बाद आसमान में आतिशबाजी की गई।

7 मिनट बाद रावण का पुतला धड़ाम से जमी पर आ गिरा।

7 मिनट बाद रावण का पुतला धड़ाम से जमी पर आ गिरा।

इससे पूर्व प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रावण का चबुतरा मैदान में पहुंची। यहां पर सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया । कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों को गेट संख्या 3 से 8 में एंट्री दी गई। जबकि वीवीआईपी और विशिष्ट जनों के लिए गेट संख्या 9 से प्रवेश की व्यवस्था की गई।

शहर के लोगों के लिए बैठने के लिए रावण चबुतरा मैदान में व्यवस्था की गई। नगर निगम के आयुक्त सिद्धार्थ और महापौर वनिता सेठ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यसभा के सांसद राजेंद्र गहलोत भी शामिल हुए।

जोधपुर के रावण के 70 फीट के पुतले को तैयार किया गया था।

जोधपुर के रावण के 70 फीट के पुतले को तैयार किया गया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading