☜ Click Here to Star Rating



.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पंचायत समिति परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोनों महान नेताओं के आदर्शों, विशेष रूप से स्वच्छता व न्याय के प्रति उनके समर्पण के माध्यम से नागरिकों को जागरुक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिद्धार्थ दीप ने की।

अध्यक्षीय उद्बोधन में सचिव सिद्धार्थ दीप ने उपस्थित एनसीसी, स्काउट व एसपीसी के छात्रों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों के समावेश पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि गांधीजी की सत्यनिष्ठा व स्वच्छता तथा शास्त्री की सादगी व जय जवान, जय किसान की भावना, न्याय एवं राष्ट्र निर्माण के लिए अपरिहार्य है। दीप ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इन तीनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर एक सशक्त व न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में भागीदार बनें। संचालन अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश चितारा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति व गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पंचायत समिति बालोतरा से शुरू होकर मुख्य बाजार के रास्ते होते हुए जिला एवं सेशन न्यायालय बालोतरा तक पहुंची। रैली में शामिल छात्रों ने स्वच्छता, सादगी व महात्मा गांधी के मौलिक विचारों से संबंधित नारे लगाए और तख्तियां प्रदर्शित की।

इसी तरह ग्राम पंचायत रीछोली में एक विशेष विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिद्धार्थ दीप ने की। शिविर का विधिवत शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading