स्टेडियम में बनकर पहुंचा रावण का पुतला।
जालोर में विजयादशमी महोत्सव गुरुवार को स्टेडियम में मनाया जाएगा। इस बार जिला मुख्यालय पर 35 फीट व आहोर में 40 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। साथ ही करीब 1 घंटे तक आतिशबाजी भी होगी।
नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर ने बताया- शहर के शाह पुनाजी गेनाजी स्टेडियम में 2 अक्टूबर की शाम करीब 5.30 बजे विजय दशमी महोत्सव मनाया जाएगा। नगर परिषद के द्वारा सवा 2 लाख की लागत से शाह पुनाजी गेनाजी स्टेडियम में रावण का पुतला तैयार किया जा रहा हैं।
रावण का पुतला 35 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले 30-30 फीट लंबे और 15-15 फीट चौड़े होंगे। इसके साथ ही इस बार रावण दहन के दौरान करीब 2 लाख की लागत से करीब एक घंटे तक आतिशबाजी होगी।

जालोर स्टेडियम में तैयार होता रावण का पुतला।
आहोर में 40 फीट के रावण के पुतले का होगा दहन
आहोर नगर पालिका आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि आहोर में प्रशासन के द्वारा 40 फीट के रावण के पुतले का दहन कर विजयादशमी महोत्सव मनाया जाएगा। आहोर नगर पालिका बनने के बाद पहली बार रावण के साथ 35-35 फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का भी दहन होगा। इससे पहले ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था।
2 लाख का रावण, एक लाख की आतिशबाजी
जिला मुख्यालय सहित जिले भर में शनिवार को विजयादशमी महोत्सव मनाया जाएगा। आहोर में खेल मैदान में 2 लाख की लागत से रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ का पुतला तैयार किया जा रहा है। आहोर में एक लाख की लागत से करीब 40 मिनट तक आतिशबाजी होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments