करौली कोतवाली थाने में सीएलजी और शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर करौली कोतवाली थाने में सीएलजी (सिटीजन लॉयजन ग्रुप) और शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने की।

बैठक में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी लोकेश सोनवाल शामिल हुए।
इस बैठक में कस्बे के सीएलजी सदस्यों, शांति समिति के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने नवरात्रा, दशहरा, दीपावली और विभिन्न शोभायात्राओं के दौरान शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
दशहरे के मुख्य आयोजन स्थल त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम के संबंध में अधिकारियों ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि आयोजन स्थल पर निजी वाहनों का प्रयोग कम से कम करें, जिससे यातायात बाधित न हो और भीड़भाड़ की स्थिति से बचा जा सके।
बैठक में सीएलजी सदस्य बबलू शुक्ला, सुशील शर्मा, केशर सिंह नरूका, जीतू शुक्ला, इकबाल, गफ्फार, रिजवान, हाजी रूखसार, उधौ सिंह एडवोकेट, विशंभर दयाल, चंद्रप्रकाश मीना, प्रेमसिंह माली सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। महिलाओं में बबीता देवी, पांची देवी, बीणा देवी, सुनीता देवी और साधना देवी सहित लगभग 150 लोगों ने हिस्सा लिया।
अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामाजिक सौहार्द और प्रशासन के सहयोग से सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments