सीकर में सांड ने एक गाड़ी को टक्कर मारा। इससे गाड़ी में सवार आग बबूला हो गए। उन्होंने पीछे से गाड़ी से सांड को टक्कर मार दी। सांड की मौत होने पर युवक भाग गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। संत और गोसेवकों थाने पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मां
पहले सांड को मारने की घटना के फोटो देखिए-

गाड़ी को तेज स्पीड में चलाकर सांड को टक्कर मारते हुए।

टक्कर के बाद सांड ने उठने की कोशिश की तो युवकों ने गाड़ी से वापस टक्कर मारी।
गाड़ी टूटने पर युवक हुए आग बबूला नेछवा कस्बे के बावरियों के मोहल्ले में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांड ने एक गाड़ी को टक्कर मार दी थी। गाड़ी का आगे का हिस्सा थोड़ा टूट गया था। इससे गाड़ी में बैठे युवकों को गुस्सा आ गया। उन्होंने गाड़ी से सांड को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से सांड की मौत हो गई। सूचना पर नेछवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
सांड को टक्कर मारने वाले को गिरफ्तार करने की मांग घटना के बाद कई गोसेवक,गाड़ोदा आश्रम के संत महावीर जति महाराज और नवल बाई सहित कई स्थानीय संत आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नेछवा पुलिस थाने के बाहर मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दी है। मामले में SHO कृतिका सोनी ने कहा कि टक्कर मारने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments