☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में दशहरा के अवसर पर अलग-अलग इलाकों में कई जगहाें पर रावण दहन के साथ आतिशबाजी होगी। इसमें जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 121 फीट के पुतले का दहन होगा। इसके साथ ही आदर्श नगर के दशहरा मैदान में गुरुवार शाम 7:30 बजे रावण दहन के साथ दशहरा महोत्

.

कार्यक्रम के आयोजक तुलसी संगठानी ने बताया- इस साल रावण का विशालकाय पुतला 105 फीट का और कुंभकरण का पुतला 90 फीट का तैयार किया गया है। रावण दहन से पहले कार्यक्रम में शानदार आतिशबाजी का आयोजन होगा, जिसमें नियाग्रा फाल जैसा दृश्य, रंगीन झरने, हवाई मछलियां और धूमकेतु जैसी रोशनी शामिल होंगी। जैसे ही भगवान राम की प्रतिमा रावण की नाभि में अग्नि बाण छोड़ेंगे, रावण दहन की शुरुआत होगी और उसकी आंखों और मुंह से शोले तथा आग के गोले फूटेंगे। रावण की तलवार और ढाल से सुनहरी चिंगारियां उभरेंगी और उसके सिर पर घूमते अग्नि चक्र के साथ पूरा दृश्य बेहद रोमांचक लगेगा।

श्री राम मंदिर प्रन्यास और श्री सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित इस दशहरा महोत्सव का आयोजन 1956 से लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी अस्पताल के चेयरमैन डॉ. एम. एल. स्वर्णकार करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा होंगी। अन्य विशिष्ट अतिथि और विशेष आमंत्रित में सौम्या गुर्जर, कुसुम यादव, कालीचरण सराफ, रफीक खान, अशोक परनामी, सरदार अजय पाल सिंह और रवि नैय्यर शामिल होंगे। क्षेत्रीय पार्षद स्वाति परनामी, रितु मोतियानी और नीरज अग्रवाल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

दिन में निकलेगी शोभायात्रा

दोपहर 3:00 बजे राम मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी, जिसमें भगवान राम और लक्ष्मण के स्वरूप विराजमान होंगे। शोभायात्रा पंचवटी सर्किल, राजा पार्क चौराहा, ध्रुव मार्ग, लक्ष्मी नारायण मंदिर, कृष्ण प्रणामी मंदिर, कृष्ण मंदिर, स्वामी नंदराम मंदिर, स्वामी गंगा दास मंदिर और बर्फ खाना, मामा की होटल, पुलिया नंबर 1 होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। रास्ते में व्यापार मंडल द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

मानसरोवर में 70 फीट के पुतले का दहन

सद्भावना दशहरा महोत्सव का आगाज रास रात्रि डांडिया से होगा, जिसमें डांडिया क्वीन मिताली वर्मा की लाइव परफॉर्मेंस शामिल है। अरावली मार्ग मानसरोवर में लगने वाले मेले में 2 अक्टूबर को लाइव बैण्ड आशीष वाली, पंजाबी सिंगर साहिब कोहली, लीड परफॉर्मर पीहू जैन, वीर रस कवि विनीत चोहान और बिग बॉस फेम एक्टर-सिंगर अली कुली मिर्ज़ा के साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान अमरनाथ जी महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा का मंचन भी होगा।

कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ-साथ खाने-पीने के स्टॉल, झूलों की सवारी, लोक कलाकारों और फिल्मी कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। रावण दहन के बाद श्री राम मंदिर में भगवान राम का राजतिलक भी आयोजित होगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading