☜ Click Here to Star Rating



ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर आज सांगोद क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने सूंडक्या, कांगनिया, कुराडिया कलां, पालकिया, अडूसा, राजगढ़, कैलाशपुरा, खेड़ली गुडला, गुहावद, थूनपुर, करीरिया, घटाल, तैहरोली, आमली, मकड़ावद और लालाहेड़ा गांवों में ग्राम चौपाल कर ग्रा

.

उन्होंने कहा कि तेज बारिश से खराब हुई कटी सोयाबीन की फसलों का सर्वे तुरंत और ईमानदारी से किया जाए। सभी प्रभावित किसानों को बीमा क्लेम और मुआवजा राशि मिले, यह सुनिश्चित हो। किसानों से अपील की गई कि फसल कटाई के 14 दिन बाद बारिश से नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर पोर्टल पर पॉलिसी नंबर के साथ अपलोड करें, ताकि दोबारा सर्वे कर लाभ दिया जा सके।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मंत्री नागर ने जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और नालों पर सुरक्षा दीवार व घाट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मलबा साफ कराया जाए और स्थायी समाधान सुझाने के लिए कमेटी बनाई जाए।

पालनहार योजना के लाभार्थियों का सर्वे कर सभी दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को लाभ दिलाने की बात कही। मंत्री नागर ने शमशान भूमि पर रास्ते व बाउंड्री वॉल निर्माण के निर्देश दिए।

इस मौके पर अडूसा से कैथून सड़क के लिए 97 करोड़ की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री नागर ने इसे क्षेत्र के विकास की बड़ी उपलब्धि बताया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading