☜ Click Here to Star Rating



लांगरा थाना क्षेत्र में बुधवार को कुमरावतपुरा के जंगल में एक युवक और युवती के शव मिले।

करौली जिले के लांगरा थाना क्षेत्र में बुधवार को कुमरावतपुरा के जंगल में एक युवक और युवती के शव मिले। राहगीरों को दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी मिली। अनुमान है कि शव चार से पांच दिन पुराने थे। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सू

.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम और पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। एएसपी गुमनाराम ने बताया कि मृतकों की पहचान साथलपुर गांव निवासी निरंजन लाल और रंजीता के रूप में हुई है। युवती 26 सितंबर से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी उसके पति ने लांगरा थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल, एमओबी और मेडिकल टीमों को मौके पर बुलाया गया। बरामद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड को सौंपा गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।

पुलिस अब घटनास्थल और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading