![]()
बाड़मेर जिले की धनाऊ पुलिस ने धरकर भर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ढाई महीने से फरारी काट रहा था। 14 जुलाई को आरोपी ने महिला के साथ डरा धमकाकर रेप किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही ह
पुलिस के अनुसार- बाखासर थाने में पीड़िता ने 14 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दी थी। बताया कि युवक गोरखाराम पुत्र हनुमानराम ने घर में घुसकर उसके साथ डरा धमकाकर रेप किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाया। साथ ही बयान दर्ज किए। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई। उसके ठिकानों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर थाने के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल किया। जांच धनाऊ थानाधिकारी गोविंदराम को दी गई। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर आरोपी के घर समेत अन्य ठिकानों पर निगरानी रखी।
आरोपी को जैसलमेर से किया डिटेन
पुलिस को तकनीकी और सूचना मिली कि आरोपी जैसलमेर जिले के कोहरा गांव में है। टीम ने कोहरा गांव में दबिश दी। वहां से उसे गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में एसआई गोविंदराम, हैड कॉन्स्टेबल रतनलाल, कॉन्स्टेबल चुतराराम, प्रेमाराम, जैसाराम, जबराराम, बाबूलाल, महिला कॉन्स्टेबल सोहनी शामिल रही।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments