पुलिस ने ड्राइवर अणदाराम को गिरफ्तार करते हुए 30 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी थी।
सीकर जिले के अजीतगढ़ इलाके में 26 सितंबर को गुजरात ले जाई जा रही 30 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी गई थी। डाक पार्सल कंटेनर के जरिए इसे हरियाणा से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले अवैध शराब और ट्रक को जब्त करते हुए ड्राइवर अणदाराम जाट निवासी बाय
मामले की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर SI कैलाश चंद यादव ने बताया कि अब तक की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे दिल्ली से यह कंटेनर गुजरात पहुंचाने के लिए 25 हजार रुपए मिले थे। दिल्ली हाईवे के पास धारूहेड़ा में रणजीत नाम का आदमी कंटेनर देकर गया था। आरोपी के खिलाफ गुजरात में पहले भी शराब तस्करी के 2 मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ एक एनडीपीएस एक्ट का मामला भी पूर्व में दर्ज है। आज आरोपी की पुलिस रिमांड का दूसरा दिन है। उससे पूछताछ जारी है।
दरअसल 26 सितंबर को जिला विशेष टीम के कॉन्स्टेबल हरीश और सुनील के इनपुट के आधार पर अजीतगढ़ इलाके में कंटेनर को रुकवाया गया था। जिसमें व्हिस्की और बीयर के 393 कार्टन मिले थे। जिनकी मार्केट वैल्यू करीब 30 लाख रुपए है।
अब पुलिस शराब तस्करी के मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। किसके द्वारा माल को हरियाणा से लोड करवाया गया और गुजरात में कहां पर शराब की सप्लाई होनी थी। इस संबंध में अब पूछताछ जारी है। बता दें कि गुजरात ड्राई स्टेट होने के चलते वहां डबल कीमत में अवैध शराब बेची जाती है। हरियाणा और पंजाब से तस्कर शराब गुजरात लेकर जाते हैं और वहां इसे बेचा जाता है।
———-
यह खबर भी पढ़ें :
डाक पार्सल कंटेनर से लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी:30 लाख रुपए की व्हिस्की-बीयर जब्त, हरियाणा से गुजरात में सप्लाई होनी थी

सीकर की डीएसटी टीम ने हरियाणा से गुजरात की तरफ जा रहा अवैध शराब से भरा डाक-पार्सल कंटेनर पकड़ा है। आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। डीएसटी टीम ने अजीतगढ़ पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।(पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments