![]()
राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे समिति के सदस्य।
अलवर शहर के राव तुलाराम सर्किल पर मंगलवार को वीर शहीद राव तुलाराम का शहीदी दिवस मनाया गया। समिति के सदस्य एस.आर. यादव ने बताया कि रेवाड़ी रियासत के शासक राव तुलाराम ने 1857 की क्रांति के दौरान अपनी छोटी सी सेना के साथ अंग्रेजों को कड़ी टक्कर दी थी। उ
इस गोष्ठी में वक्ताओं ने राव तुलाराम के जीवन, संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों के बलिदान को याद रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। डॉ विजय पाल यादव ने कहा कि राव तुलाराम ने आजाद हिंद फौज का गठन सुभाष चंद्र बोष से पहले किया था। अहीरवाल व दिल्ली तक आजादी की अलख जगाने वालों में सबसे आगे वहीं रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments