![]()
जयपुर के सरणा डूंगर रीको एरिया में पत्नी के सामने पति को चाकू से गोद कर हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दूसरे आरोपी की पुलिस टीम तलाश कर रही हैं। 20 सितम्बर को मेटल फैक्ट्री में काम करने वाले रवि कुमार पर आशीष और हरिशंकर ने
डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि 21 सितम्बर को निर्मला निवासी देव मेटल कंपनी सरणा डूंगर रीको एरिया की ओर से एक रिपोर्ट थाने में दी गई। जिस में पीड़िता ने बताया कि वह रवि पुत्र बाबूलाल निवासी गांव कानसिंहपुरा जिला झुंझुनु के साथ 6 साल से लिव इन में रह रही हैं। 3 साल से व व रवि सरणा डूंगर रीको एरिया में देव मेटल कम्पनी में काम कर रहे हैं। 20 सितम्बर को रात 9.30 बजे कमरे पर आशीष एवं हरिशंकर आये और हरिशंकर ने मेरे पति रवि को पकड लिया और आशीष ने मेरे पति के चाकू घोंप दिया और मुझे धमकाते हुए मौके से भाग गए। शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। जिस के बाद पुलिस टीम ने आरोपी हरिशंकर को आज गिरफ्तार किया हैं।
हत्या का कारण
आरोपी हरीशंकर कुशवाह व उसका साथी मुख्य अभियुक्त आशिष निवासी मुहारी थाना कुलपाड जिला महुबा यू पी एवं मृतक रवि कुमार एक ही फैक्ट्री देव मेटल उद्योग सरना डूंगर मे काम करते थे। फैक्ट्री में हरीशंकर कुशवाह की बहिन भी अपने पति के साथ इसी कम्पनी में रहती हैं। हरिशंकर व आशिष मृतक रवि कुमार से नाराजगी रखते हुए रंजिश रखते थे क्यों की रवि कुमार हरिशंकर की बहिन का नाम आरोपी आशिष के साथ जोड कर फैक्ट्री में बाते फैला कर बदनाम करता था। आशिष व हरीशंकर एक ही गांव के रहने वाले है। इसी बात को लेकर आरोपियों ने रवि की हत्या की थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments