☜ Click Here to Star Rating


देश में जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद आज यूडीएच मंत्री सीकर आए। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर के जाट बाजार,तबेला मार्केट में व्यापारियों को पंपलेट देखकर नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी की जानकारी दी। साथ ही स्वदेशी अपनाने की अपील की। इस दौरान उनक

.

स्वदेशी अपनाओ के पोस्टर का विमोचन करते हुए यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा।

स्वदेशी अपनाओ के पोस्टर का विमोचन करते हुए यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा।

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जिस तरह की अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां है और अमेरिका ने जिस प्रकार भारत के खिलाफ अतिरिक्त टैरिफ लगाकर भारत सरकार पर दबाव बनाने की कुचेष्टा की। ऐसे में देश के 140 करोड लोगों के आशीर्वाद से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की अनुचित मांगों के आगे झुकने से इनकार किया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में नुकसान होने की जो बात चली थी उसकी पूर्ति करने के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने मिलकर जीएसटी की दरें कम की।

अब यह दरें कम होने से आम आदमी को फायदा होगा। उसकी बाजार में क्रय शक्ति भी बढ़ेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य को लगभग टैक्स फ्री कर दिया गया है। पेन पेंसिल और कॉपी किताब पर 0% टैक्स है। हेल्थ इंश्योरेंस सहित अन्य इंश्योरेंस पर जो जीएसटी लगती थी उसे भी समाप्त कर दिया गया है। डेली यूज प्रोडक्ट पर भी जीएसटी कम की गई है।

व्यापारियों को पंपलेट देते हुए मंत्री झाबर सिंह खर्रा।

व्यापारियों को पंपलेट देते हुए मंत्री झाबर सिंह खर्रा।

ऐसे में अब निश्चित रूप से बाजार में महंगाई कम होगी और उपभोक्ता को फायदा ही होगा। जब उपभोक्ता को फायदा होगा और उसको बचत होगी तो व्यापार बढ़ेगा और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में होने वाले नुकसान की भरपाई स्वदेशी व्यापार से हो जाएगी।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा को एक व्यापारी ने मार्केट में ट्रैफिक की समस्या से भी अवगत करवाया।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा को एक व्यापारी ने मार्केट में ट्रैफिक की समस्या से भी अवगत करवाया।

मंत्री ने कहा कि पहले हम फौज के हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर होते थे। लेकिन अब हमारे यहां पर ही तोप और हल्के लड़ाकू विमान ईजाद किए हैं। दुनिया के कई देश उनकी खरीद के लिए कतार में खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा में भी अवसर खोज रहे हैं, और भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा पिछले दिनों मुख्यमंत्री के सीकर दौरे पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए यूडीएच मंत्री ने कहा कि उधार लो और घी पीओ, दूसरी बात मेहनत करो और राष्ट्र को आगे बढ़ाओ। प्रशासनिक मजबूती भी होनी चाहिए केवल विस्तार से कुछ नहीं होगा। प्रदेश की और देश की अर्थव्यवस्था भी देखनी पड़ती है। जब-जब जहां विस्तार की आवश्यकता होगी वहां सरकार करेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री के सीकर दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि सीकर से संभाग छीन लिया, नीमकाथाना छीन लिया और मुख्यमंत्री सीकर के लिए कोई भी घोषणा नहीं करके गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading