रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में लगने वाले लक्खी मेले का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। शुभारंभ के साथ ही यहां पर पैदल यात्रियों के जत्थे पहुंचने लगे हैं। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन की ओर से मेले माकूल व्यवस्था की गई है। वहीं लक्खी मेले में आन
प्रशासन नजर आया मुस्तैद
कलेक्टर काना राम ने SP अनिल कुमार, DFO रामानंद भाकर, ASP रामकुमार कस्वां व अन्य अधिकारियों के साथ गणेशधाम से जोगी महल तक सम्पूर्ण मेला मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने बताया कि श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। भारी बारिश के कारण मार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें सोमवार सुबह तुरंत मरम्मत कर श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन के लिए सुचारू बना दिया गया है।

जोगी महल गेट पर तैनात प्रशासन, पुलिस और वनाधिकारी।
रणतभंवर (रणथम्भौर) के लाड़ले के 24 घंटे दर्शन
तीन दिवसीय त्रिनेत्र गणेश मेला 26 से 28 अगस्त तक आयोजित होगा। सोमवार को आने वाले श्रद्धालुओं को शाम 4 बजे तक मंदिर मार्ग से प्रवेश दिया गया। मंगलवार से तीन दिन तक मेले का आयोजन चौबीसों घंटे चलेगा। मार्गों पर बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और भंडारों की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान 1500 से अधिक पुलिस बल सहित प्रशासनिक अमला और वन विभाग की टीमें पर्याप्त संख्या में तैनात की गई हैं।

त्रिनेत्र गणेश के तीन दिनों तक श्रद्धालु 24 घंटे दर्शन कर सकेगे।
सीसीटीवी कैमरे लगाए
प्रशासन ने यहां पर जगह-जगह करीब 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिससे टाइगर के हमले, जल भराव वाली जगह पर श्रद्धालुओं के नहाने से होने वाली हादसों से बचा जा सके। मेला मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार सिविल डिफेंस के पांच पांच जवान हर पानी के प्वाइंट पर तैनात किए गए है। वहीं एक टीम बचाव उपकरण सहित गणेश धाम चौकी पर तैनात है।

त्रिनेत्र गणेश के दरबार में ढोक लगाते सीईओ गौरव बुडानिया।
CEO ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर विकास न्यास के सचिव आईएएस गौरव बुड़ानिया ने रणथम्भौर में आयोजित लक्खी मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीईओ बुड़ानिया ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी जगदीश मीणा व अन्य विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान साफ सफाई और दर्शनार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गणेश मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की और दर्शनार्थियों से जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ विकास अधिकारी जगदीश मीणा, निजी सहायक मनोज पाराशर सहित पंचायती राज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले की झलकियां…..

भंडारों में प्रसादी ग्रहण करते लोग।

मेले को लेकर सभी वर्गों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां लोग अपने अराध्य के दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

यहां श्रद्धालुओं के लिए पचास से ज्यादा निशुल्क भंडारे लगाए गए हैं। जिनपर भोजन, नाश्ता, चाय, पानी, शरबत आदि की व्यवस्था की गई है।

तीन दिवसीय मेले के दौरान यहां करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments