![]()
पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी।
सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट के गल्ले से लाखों की नगदी चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी तालीम खान पुत्र सुबराती खान, जाति फकीर मुसलमान, निवासी मस्जिद मोहल्ला शेरपुर थाना कुण्डेरा को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि 13 जुलाई की रात को फूड सर्किल रेस्टोरेंट में चोरी हुई थी। चोर यहां से रेस्टोरेंट के गल्ले को तोड़कर उसमें रखे 2 लाख 12 हजार रुपए चुरा ले गए थे। रेस्टोरेंट मालिक ने इसे लेकर रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी।
पूर्व कर्मचारी निकला चोर
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी हरलाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने रेस्टोरेंट में अपने जीजा व अन्य साथियों की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर SP अनिल कुमार के निर्देशन, ASP रामकुमार कस्वां और सीओ सिटी उदय सिंह मीणा के सुपरविजन में एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई की।
तालीम खान रेस्टोरेंट का पूर्व कर्मचारी रह चुका था। रेस्टोरेंट की पूरी जानकारी होने के कारण उसने बड़ी ही शातिराना तरीके से चोरी को अंजाम दिया और वारदात के बाद से फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी सहयोग और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments