सलूंबर में लॉटरी निकालती अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत।
राजस्थान सरकार की फ्री तीर्थ यात्रा को लेकर सलूंबर जिले से आवेदन करने वालों की लॉटरी निकाल दी गई है। जिन आवेदकों का हवाई जहाज और रेल के जरिए यात्रा करने का चयन हुआ है।
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के लिए तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाइन लॉटरी मंगलवार को सलूंबर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत की अध्यक्षता में निकाली गई।
देवस्थान विभाग के निरीक्षक सुनील मीणा द्वारा लॉटरी प्रक्रिया से अवगत करवाया गया। इसके पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर गहलोत द्वारा तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाइन लॉटरी निकाली।

जिसमें सलूंबर जिले से 1796 नागरिकों ने आवेदन किया है। जिसमें 413 यात्रियों का रेल यात्रा के लिए तथा 50 यात्रियों का हवाई यात्रा के लिए चयन किया गया।
आपका नाम देखने के लिए ये करें…
देवस्थान विभाग के निरीक्षक सुनील मीणा ने बताया कि आवेदक अपना परिणाम जिला कलेक्टर कार्यालय के नोटिस बोर्ड एवं देवस्थान विभाग की वेबसाइट ई देवस्थान पर देख सकते है। साथ ही चयनित यात्रियों को मैसेज के माध्यम से भी सूचना प्राप्त होगी।

सलूंबर में एक क्लिक करते ही तीर्थ जाने वालों की लॉटरी निकल गई
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक दीपक धाकड़, पीआरओ पुष्पक मीणा उपस्थित रहे।

उदयपुर से 217 सीनियर सिटीजन करेंगे हवाई यात्रा:वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की लॉटरी निकाली, 1809 ट्रेन से जाएंगे, देखें सूची (पूरी खबर यहां पढ़े…)
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments