रणथम्भौर की होटल में तैयार पांच सितारा टेंट।
रणथम्भौर नेशनल पार्क में एक अक्टूबर से नया टूरिज्म सीजन शुरू हो रहा है, जिसे लेकर वन विभाग सहित पर्यटक वाहन मालिको, वाहन ड्राइवर और होटलियर्स ने नए पयर्टन सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। नए टूरिज्म सीजन को लेकर वन विभाग ने रणथम्भौर के सफारी ट्रेक सही क
वन विभाग ने सफारी के रास्ते करवाए सही
रणथम्भौर के सीसीएफ अनूप के आर का कहना है कि नए पर्यटन सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है । वन विभाग ने सभी पर्यटन वाहनों की जांच और रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है। वहीं सभी सफारी वाहनों में जीपीएस लगाए गए हैं। जिसके माध्यम से इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। वन अधिकारियों के अनुसार नए पर्यटन सत्र में विस्थापितों के 12 केंटर शामिल किए जाएंगे।

सफारी के लिए तैयार किए गए जिप्सी केंटर।
इनमें से दस केंटरों में लग्जरी सीटें लगाई गई है, जो पर्यटकों के लिए आरामदायक होगी और सफर में थकान का अहसास नहीं होगा। पर्यटक वाहनों की मॉडल कंडीशन में इजाफा किए बजाने से अब मॉडल कंडीशन अवधि 12 साल हो गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रणथम्भौर में नए पर्यटन सत्र के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक की तीन माह की एडवांस बुकिंग को पर्यटकों के लिए खोला गया था। पर्यटकों की ओर से लगातार की जा रही बुकिंग के चलते दिसंबर तक की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग जिप्सी की लगभग फुल हो गई है। केंटर की बुकिंग जारी है। एडवांस कोटा फुल होने से पर्यटकों के पास अब करंट ऑनलाइन का विकल्प बचा है। एडवांस के अलावा तत्काल बुकिंग होती है, जिसमें सात दिन पूर्व बुकिंग करवानी होती है। टिकट केंसल होने पर करंट बुकिंग के साथ खुलेंगे। ऐसे में अब करंट ऑनलाइन और तत्काल कोटे में भी सीटों को लेकर मारामारी रह सकती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments