तोड़फोड़ की गई कार व जांच में जुटी पुलिस।
अजमेर में प्रोपर्टी डीलर से मारपीट कर कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। प्रोपटी डीलर मनाज नानकानी को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
घटना ज्ञान विहार काॅलोनी के नक्षत्र अपार्टमेन्ट के पास की है। यहां दोपहर करीब तीन बजे मनोज के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। गम्भीर रूप से घायल कर दिया और झाडियों में पटक गए। कार में भी तोड़फोड़ की गई।
प्रोपटी डीलर मनोज ने अपने कर्मचारी नीरज सिंह को फोन कर बुलाया और बाद में नीरज सिंह पहुंचा और अन्य लोगों की मदद से उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
दयानंद कॉलोनी में रहते है और इसी एरिया में प्रोपर्टी का काम करते है।
खबर अपडेट की जा रही है….

प्रोपर्टी डीलर की कार, जिसमें तोड़फोड़ की गई।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments