चित्तौड़गढ़ जिले में दिनभर बादल छाए रहते हैं लेकिन बरसते नहीं है। वहीं आज सोमवार को हल्की धूप भी निकली है।
चित्तौड़गढ़ जिले में इन दिनों गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जिले के कुछ हिस्सों में 9 अगस्त को हल्की बारिश हुई थी, लेकिन इसके बाद गर्मी और नमी और ज्यादा बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए रहते हैं, पर बारिश नहीं होती। इस कारण मौसम और भी
ह्यूमिडिटी बढ़ने से बढ़ी परेशानी, अधिकतम 88 प्रतिशत दर्ज
इस समय जिले में ह्यूमिडिटी यानी नमी का स्तर बहुत ज्यादा है। अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 70 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई है। इसका मतलब यह है कि हवा में बहुत ज्यादा नमी है, जिससे गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।
तापमान भी बढ़ा, अधिकतम टेंपरेचर 35 डिग्री तक पहुंचा
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतनी गर्मी और ऊपर से नमी, दोनों मिलकर मौसम को और ज्यादा तकलीफदेह बना रहे हैं।
12 अगस्त तक हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते तक राज्य में बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि उदयपुर संभाग, जिसमें चित्तौड़गढ़ भी आता है, यहां 12 अगस्त तक हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी, लेकिन थोड़ी राहत जरूर दे सकती है।

15 अगस्त से फिर से बारिश हो सकती है। 9 अगस्त को हुई बारिश के बाद उमस ज्यादा बढ़ गई है।
15 अगस्त के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
अच्छी खबर यह है कि 15 अगस्त के बाद से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। 15 से 21 अगस्त के बीच चित्तौड़गढ़ जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज बारिश हो सकती है, जिससे आम लोगों को राहत मिल सकती है।
अब तक हुई है कम बारिश
जिले में अभी तक सिर्फ 78.41 प्रतिशत बारिश हुई है। अब तक कुल 588.08 मिलीमीटर (MM) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि औसत बारिश इससे ज्यादा होनी चाहिए थी। इसलिए अब उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के बाकी बचे दिनों में अच्छी बारिश हो और इस साल का बारिश का लक्ष्य पूरा हो सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments