☜ Click Here to Star Rating


दलपतसिंह देवली के बलिदान दिवस में रैली में मौजूद युवा

जालोर में हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली का 107वां बलिदान दिवस मनाया गया। शहर के मलकेश्वर मठ में जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा की ओर से सामाजिक सम्मेलन किया गया। जिले भर से करीब 5 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में जुटे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर

.

मठ में सांसद लुंबाराम सहित समस्त अतिथियों ने मेजर दलपतसिंह देवली की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर किया और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों,दानदाताओं,सहयोगियों व कार्यकर्ताओं का शॉल दुपट्टा व साफा पहना कर स्वागत किया।

केसरी साफे बांधकर आए..

बलिदान दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद रावण राजपूत समाज की महिलाएं व पुरूष

बलिदान दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद रावण राजपूत समाज की महिलाएं व पुरूष

मुख्यमंत्री बोले- हाइफा शहर को आजाद कराया था

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1914 से 1918 के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इजराइल के हाइफा शहर पर तुर्की और जर्मन सैनिकों का कब्जा था। उस समय भारत देश पर अंग्रेजों का राज था इसलिए अंग्रेजी सेना में भारतीय सैनिकों को भी युद्ध लड़ने जाना पड़ता था।

एक टुकड़ी ने तुर्की और जर्मन की बंदूकों व गोला बारूद का मुकाबला तलवार और भाले से करते हुए 23 सितंबर 1918 ई. को मेजर ठाकुर दलपत सिंह देवली ने हाइफा शहर को आजाद करा लिया। इस विजय के बाद मेजर दलपत सिंह को हीरो ऑफ हाइफा कहा गया।

इनकी बहादुरी को देखते हुए अंग्रेज सरकार ने उन्हें मरणोपरांत विक्टोरिया क्रॉस मेडल व मिलिट्री क्रॉस से सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अदम्य साहस और हौसले का परिचय देने वाले मेजर दलपत सिंह देवली इजराइल जाकर नमन किया। अन्तर्राष्ट्रीय गायक छोटूसिंह रावणा ने क्षत्रिय उनका धर्म….एवं बोली-बोली तलवारें बोली गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

मुख्य वक्ता राष्टीय स्वंय सेवक संघ के विभाग प्रचारक संजीव कुमार व प्रान्त कार्यवाहक खीमाराम सुथार ने संबोधित करते राष्ट्र के प्रति समर्पण भाग जागृत करने का आवाहन किया।

मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा जोगेश्वर गर्ग ने रावणा राजपूत समाज की मांगो का समर्थन हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने जालोर सिरोही में सांसद कोटे से मेजर दलपतसिंह देवली मूर्ति लगाने की घोषणा की।

आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित,जिला प्रमुख राजेश कुमार राणा , पुर्व विधायक रानीवाड़ा, नारायणसिंह देवल,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसराज राजपुरोहित, राष्टीय अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष रणजीतसिंह सोडाला,आनंद परिवार के मंजीतसिंह सांवराद , प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गजेन्द्रसिंह सांखला , रामदेवरा धर्मशाला अध्यक्ष ईश्वर सिंह जसोल, जैसलमेर कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर , सिरोही अध्यक्ष करणसिंह चौहान,कार्यक्रम संयोजक गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, पाली से मूलसिंह गहलोत, अजमेर अध्यक्ष शंकरसिंह राठौड , ओबीसी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह बिरलोका , राष्ट्रीय महामंत्री मदनसिंह राठौड, व अंतराष्ट्रीय खेल प्रशासक दलपतसिंह आर्य ने संबोधित करते समाज की आवश्यकताओं पर प्रकाष डालते हुए वैचारिक , सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक कांति लाने का आहवान किया।

कार्यक्रम में प्रारम्भ में जिला अध्यक्ष राजूसिंह राजपुरा व युवा अध्यक्ष श्रवण सिंह स्वागत भाषण देते हुए समाज की मांगों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर जालोर डॉ. प्रदीप गंवाडे, जालोर एसपी शेलैन्द्रसिंह इन्दौलिया, पीपलेश्वर महादेव मठ लेटा के महंत रणछोड भारती महाराज, महामण्डलेश्वर संतोष भारती महाराज, नीलकंठ महादेव मंदिर जनकपुरी महाराज, भैरुनाथ अखाडे के प्रतिनिधि ईश्वरनाथ महाराज सहित बड़ी संख्या में रावण राजपुत समाज के लोग मौजूद रहे।

देखें कार्यक्रम की तस्वीरें..

शोभायात्रा में सजी मेजर दलपतसिंह देवली की झांकी

शोभायात्रा में सजी मेजर दलपतसिंह देवली की झांकी

शोभायात्रा के दौरान रथ में सवार संत व भामाशाह

शोभायात्रा के दौरान रथ में सवार संत व भामाशाह

मेजर दलपतसिंह देवली के बलिदान दिवस पर युवाओं ने निकाली रैली

मेजर दलपतसिंह देवली के बलिदान दिवस पर युवाओं ने निकाली रैली

मेजर दलपतसिंह देवली के बलिदान दिवस पर निकली रैली में महिलाओं ने लिया भाग

मेजर दलपतसिंह देवली के बलिदान दिवस पर निकली रैली में महिलाओं ने लिया भाग

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद अतिथि

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद अतिथि

कार्यक्रम में मौजूद रावण राजपूत समाज के लोग

कार्यक्रम में मौजूद रावण राजपूत समाज के लोग

मेजर दलपतसिंह के देवली के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से किया संबोधित

मेजर दलपतसिंह के देवली के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से किया संबोधित



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading