☜ Click Here to Star Rating


चित्तौड़गढ़ में पिछले तीन-चार दिनों से रोज बारिश हो रही है। (फाइल फोटो)

राजस्थान के झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर जिलों में आज (मंगलवार) बारिश का येलो अलर्ट है। उदयपुर, प्रतापगढ़ के एरिया में सोमवार को भी हल्की बारिश हुई।

.

जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, नागौर, जोधपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बाड़मेर, जालोर, पाली और सिरोही से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सप्ताह के आखिरी तक राज्य के शेष हिस्से से भी मानसून विदा हो जाएगा।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पश्चिमी राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तेज धूप रहने के साथ तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में (उदयपुर संभाग) अगले एक-दो दिन हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम ड्राय रहेगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर के गोगुंदा में 15MM बरसात दर्ज हुई। उदयपुर के झाड़ोल में 1 और प्रतापगढ़ के दलोत में 6MM पानी बरसा। सोमवार देर रात डूंगरपुर, बांसवाड़ के एरिया में भी हल्के बादल छाए। 25 सितंबर से राज्य में मौसम ड्राय रहेगा और अधिकांश शहरों में तेज धूप रहने की संभावना है।

दिन में तेज गर्मी जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, गंगानगर, चूरू, कोटा, चित्तौड़गढ़ समेत कई शहरों में मौसम ड्राय होने और तेज धूप रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो गई। इन शहरों में कल (सोमवार) दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ।

जयपुर में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 37.8, फलोदी में 37.2, बीकानेर में 37, बाड़मेर में 37.4, वनस्थली (टोंक), अलवर में 36.8-36.8, चूरू में 38.7, गंगानगर में 39.7, फतेहपुर में 37.3, करौली में 36.7, दौसा में 36.6, हनुमानगढ़ में 37.7, नागौर में 34.5, कोटा में 35.7, चित्तौड़गढ़ में 35.3 और उदयपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading