☜ Click Here to Star Rating


कोटा में इटावा के खातोली थाना क्षेत्र में पार्वती नदी (छुआरी धाम) नहाने उतरे सात दोस्तों में से चार बह गए। हादसे में चारों की मौत हो गई। 25 घंटे बाद मंगलवार दोपहर को तीन शव डेढ़ किलोमीटर दूर मिले। वहीं एक दोस्त को ग्रामीणों ने घटना के डेढ़ घंटे बाद ही

.

घटना के दौरान मौजूद 13 साल के विक्रम ने बताया कि तौलिया डालकर दो साथियों को तो बचा लिया, लेकिन भाई समेत चार बह गए थे।

डीएसपी शिवम जोशी ने बताया- 22 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे खातोली कस्बे के कुछ किशोर छुआरी धाम पहुंचे और नदी में नहाने लगे। इस दौरान अशफाक (17) बहाव में बह गया। उसे बचाने के लिए उसके साथी मोहित सुमन (18), सोनू सुमन (17) और आयुष गुर्जर (16) भी पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही एएसआई बृजमोहन पांडे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। हादसे के ढाई घंटे बाद आयुष का शव बरामद कर मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

घटना के दूसरे तीन लापता तीन दोस्तों के शव डेढ़ किलोमीटर दूर मिले।

घटना के दूसरे तीन लापता तीन दोस्तों के शव डेढ़ किलोमीटर दूर मिले।

20 घंटे बाद भी नहीं मिली सफलता

वहीं सूचना के बाद शाम करीब 5 बजे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के बाद रात को सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया। वहीं मंगलवार सुबह वापस से सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। कोटा ग्रामीण एएसपी रामकल्याण मीना, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गोताखोर हयात खान की मदद से तीनों लापता दोस्तों की तलाश शुरू की गई।

दोपहर करीब 1 बजे तीनों दोस्त मोहित सुमन (18), सोनू सुमन (17) और आयुष गुर्जर (16) के शव भी डेढ़ किलोमीटर दूर से मिले। तीनों शवों को निकालकर खातौली सरकारी हॉस्पिटल में रखवाया गया।

हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर प्रयास कर एक युवक आयुष के शव को बाहर निकाल लिया गया था

हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर प्रयास कर एक युवक आयुष के शव को बाहर निकाल लिया गया था

13 साल के विक्रम ने बचाई दो की जान, भाई बह गया

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद 13 साल के विक्रम सुमन ने नदी में तौलिया डालकर दो दोस्तों की जान बचा ली। लेकिन उसके भाई समेत चार बह गए। विक्रम ने बताया कि नहाते समय अशफाक फिसल गया और उसे बचाने के चक्कर में भाई मोहित, सोनू और आयुष भी बह गए। तभी उसने अभिषेक योगी और धर्मराज योगी को बहने से बचाने के लिए अपनी साफी (तौलिया) फेंकी और उन्हें खींचकर किनारे पर ले आया।

घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

सर्च ऑपरेशन में जुटा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दी। स्पीकर बिरला ने तुरंत अधिकारियों को रेस्क्यू टीम भेजने के निर्देश दिए और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान गोचर ने अधिकारियों से बचाव कार्य को लेकर चर्चा की। मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सुमन, सरपंच लोकेंद्र सिंह और कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading