ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग भवन में रक्षाबंधन, स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टोंक शाखा के राजयोग भवन में रविवार को रक्षाबंधन स्नेह मिलन समारोह किया गया। इसमें ब्रह्माकुमारी दीदी ने बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाई-बहन को तिलक लगाया और राखी बांधकर प्रसाद बांटा।
इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज के जयपुर बनीपार्क सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके लक्ष्मी दीदी ने रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा- यह तिलक हमें आत्मिक स्मृति दिलाता है। वास्तव में हम सब एक परमपिता परमात्मा शिव की संतान आपस में भाई-बहन हैं, जब ऐसी दृष्टि हमारी हो जाती है तो एक दूसरे के प्रति हमारी भावना श्रेष्ठ हो जाती है। यह रक्षासूत्र ऐसे पवित्र संकल्प को अटूट बनाता है।
उन्होंने कहा- रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा- यह त्योहार हमे बहनों की रक्षा के लिए वचनबद्ध करता है। मेरा सौभाग्य है कि मैं आज ऐसे संस्थान में पहुंचा हूं जो आत्मा को परमात्मा से मिलता है। मानव को देवता बनाने का श्रेष्ठ कार्य इस संस्थान द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार में रहकर ही सनातन संस्कृति का संरक्षण किया जा सकता है।

ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग भवन में रक्षाबंधन, स्नेह मिलन समारोह में बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के राखी बांधती दीदी।
स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने कहा- रक्षाबंधन हमें अपनी कमजोरियों और नकारात्मक विचारों को छोड़कर एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, प्रेम, करुणा और दायित्व बोध की भावना को भी उजागर करता है।
राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी ने सफल मंच संचालन करते हुए कहा की वर्तमान समय रक्षाबंधन को केवल एक धागा बांधने तक सीमित कर दिया है, लेकिन इसकी वास्तविक अर्थ इसकी विशालता समझने की आवश्यकता है।
भारत सरकार की दिशा कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए संस्थान की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। भाजपा महामंत्री विष्णु शर्मा, शैलेंद्र चौधरी ने भी अपनी शुभ कामनाएं दी।
इस मौके पर बीके कुनाल भाई, बनेठा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी, टोडारायसिंह सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी, ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी, खेमचंद आहूजा बीके प्रहलाद, बीके प्रकाश भाई, बीके अमृत भाई, बीके रामलाल भाई सहित जिले भर से संस्थान से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग भवन में रक्षाबंधन, स्नेह मिलन समारोह में मौजूद महिलाएं।
कार्यक्रम से पूर्व में ब्रह्माकुमारी दीदी ने शहर के गणमान्य नागरिक सहित जिला प्रमुख, कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, कोतवाली थाना, सदर थाना, पुलिस लाइन, जिला कारागृह के अधिकारी कर्मचारी सहित बंदियों को रक्षा सूत्र बांधा। ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी ने बनेठा पुलिस थाना के एस एच ओ सहित पुलिस कर्मियों को परमात्म स्मृति का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments